
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय के द्वारा जनपद के अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे झनकईया थाने को सीमा पर लगातार चेकिंग हेतु दिए गए निर्देशों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने व पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी खटीमा महोदय के निर्देशन में थाना झनकईया पुलिस द्वारा दिनांक 17/03/23 की रात्रि एसएसबी नारायण नगर के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाते हुए *एक व्यक्ति टेकचंद पुत्र दानी चंद निवासी खाली महुवट थाना झनकईया जनपद उधम सिंह नगर उम्र 35 वर्ष को नेपाल बॉर्डर से मय 100 ग्राम सोने के बिस्कुट के साथ पकड़ा गया पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह दुबई में काम करता है व दुबई से ही उक्त सोना खरीद कर ला रहा था* पकड़े गए व्यक्ति टेकचंद का परिवार थाना झनकईया क्षेत्र अंतर्गत निवास करता है टेकचंद उपरोक्त को मय बरामदा माल के वास्ते अग्रिम कार्यवाही किए जाने हेतु कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया
*बरामदा माल*- 100 ग्राम सोने का एक बिस्कुट

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग