
आज दिनांक 08/11/23 को नकटपुर बैंड कोटरा संतूर, थाना प्रेमनगर में एक ट्रैक्टर ट्राली (UK 16 CA 1662 स्वराज ट्रैक्टर) अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो युवक सवार थे। जिनमें से एक युवक देवेंद्र कुमार पुत्र नैन सिंह, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी टी0डी0सी0 कॉलोनी, फुलसनी, थाना प्रेमनगर की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई व दूसरे युवक आर्यन पुत्र पप्पू उम्र 16 वर्ष निवासी मसंदावाला थाना गढ़ी कैंट जनपद देहरादून घायल हो गया। घायल उपरोक्त को उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर में लाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। मृतक मजदूरी का कार्य करता था। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों युवक फूल सैनी से कोटला संतूर की ओर जा रहे थे, तभी नकटपुर बैंड के पास ढलान पर उक्त ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया गया है।

More Stories
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन,उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित !
उधमसिंह नगर की नानकमत्ता पुलिस ने हनीट्रैप मे फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का किया फर्दाफाश,पुलिस ने गिरोह की दो महिलाओ सहित छ महिलाओ के माध्यम से एकांत मे बुलाकर बना लेते थे बंधक, बंधक बनाकर मार पीट कर बनाते थे अश्लील वीडियो, आरोपी वीडियो के दमपर मांगते थे मोटी रकम !
देहरादून की राजपुर पुलिस ने नशे की दुनिया के मगरमच्छ को किया गिरफ्तार, आई टी पार्क चौकी ने करीब 34 लाख रुपयों की हेरोइन के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,उत्तरप्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है पकड़ा गया आरोपी !