राजधानी देहरादून के पतेलनगर एवम बसंत विहार सीमा छेत्र में आज रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद में फायरिंग होने की सूचना मिली है। सूचना मिलने के तत्काल बात बसंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों का कहना है कि जीएमएस रोड पर होटल सैफरन लीव के पास फायरिंग किए जाने की आवाज सुनाई दी थी, जबकि जिस व्यक्ति पर फायर किया गया वह पूरी तरह से सुरक्षित है।
बसंत विहार पुलिस के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्थिति का अवलोकन किया जा रहा है और जल्द ही फायरिंग करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की किन कारणों से या फायरिंग हुई। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है साथ ही प्रकरण आपसी विवाद से संबंधित होने की भी संभावना बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी एवं फायरिंग करने वाले को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग