
राजीव भार्गव ( राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
थाना रायपुर क्षेत्र का सहत्रधारा क्रासिंग आजकल नशेड़ीय के खौफ मे जी रहा है जो आये दिन राह चलते लोगो के हाथ से कभी मोबाइल तो कभी पर्स झपटकर फरार हो जाते है इतना ही नही ये नशेड़ी उठांईगिरे विभिन्न कंपनियो के गरीब सेलमैन जो अपने परिवार का पेट भरने के लिए कुछ हजार की पगार पर सामान बेचने निकलते है उनके थैलो से दिन दहाडे कैमरो की निगरानी मे भी चोरी करने से नही चूक रहे ताजा मामला आज देखने को मिला जब आई टी सी कंपनी मे कार्यरत सेलमैन प्रमोद क्रासिंग के पास जौली प्रोविजन स्टोर पर सामान देने के लिए रूका तो वही घूम रहे उठाईगिरे ने सैकेंडो मे ही सिगरेट से भरा डब्बा पार कर दिया जिसकी कीमत करीब चार हजार रूपये बताई जा रही है हद तो तब हो गई जब चौक पर तैनात पुलिस कर्मी ने मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज तक देखने की जनमत भी नही उठाई आपको बता दे कि जिले के कप्तान का साफ साफ कहना है कि अपराधियो पर लगाम लगाने के आदेश सभी चौकी थानो को दे दिये थे लेकिन लगता है कप्तान साहब के आदेश सिर्फ और सिर्फ फाईलो तक ही सिमट कर रह गये है।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप