उधम सिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली क्षेत्र में सैलून की दुकान पर बाल कटिंग कराने पहुंची नाबालिक के साथ सैलून स्वामी असलम ने अश्लील हरकत कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए जिसके बाद स्थानीय लोगों के आक्रोशित होने की सूचना पर आरोपी असलम मौके से फरार हो गया। नाबालिक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी असलम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने किच्छा कोतवाली अंतर्गत ग्राम फिरोजपुर निवासी आरोपी असलम को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। किच्छा कोतवाली पुलिस को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नाबालिक पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वे लोग नाबालिक के बाल कटवाने के लिए ग्राम स्थित असलम के सैलून पर गए थे। नाबालिक को दुकान पर छोड़ने के बाद परिजन किसी काम से दुकान से बाहर चले गए। इसी बीच सैलून स्वामी आरोपी असलम ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। नाबालिक के परिजनों को जानकारी देने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। इसी दौरान आरोपी युवक असलम मौके से फरार हो गया। फिलहाल किच्छा पुलिस ने आरोपी असलम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग