
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
हरिद्वार की रुडकी फायर स्टेशन ने आज मानवता की मिसाल पेश करते हुए चायनीज मांझे से घायल बेजुबान बाज पक्षी की जान बचाने के लिए अपनी जान दाँव पर लगा दी प्रतिबंधित चायनीज मांझे में एक बाज़ पक्षी के फंसे होने की सूचना पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के लीडिंग के सथ घटनास्थल निकट माननीय विधायक रुड़की विधानसभा के निजी आवास के पास जादूगर रोड थाना क्षेत्र सिविल लाइन रुड़की पहुंची तो वहां का दृश्य बड़ा दर्दनाक था घटनास्थल पर एक पीपल के विशालकाय पेड़ के करीब 150 फीट ऊपर एक बाज पक्षी चाइनीज माजे में बुरी तरह फंसा हुआ मिला। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया कि यह बाज पक्षी सुबह से जीवन और मृत्यु के लिए संघर्ष कर रहा है। फायर कर्मियों द्वारा तुरंत ही क्लाइंबिंग रोप के सहारे ऊपर चढ़कर अपनी जान जोखिम में डालकर 150 से 200 फीट ऊपर चढ़कर टहनी को काटा तथा माजे में फंसे पक्षी सकुशल नीचे उतारा । मौके पर मौजूद स्थानीय जान मानस ने फायर यूनिट के उक्त जोखिमपूर्ण एवं सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की।
*रेस्क्यू टीम-*
लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा
चालक मोहन सिंह नेगी
फायरमैन हरिश्चंद्र राणा
फायरमैन शंकर कुमार

More Stories
रेस कोर्स मे युवक की हत्या कर शव को श्यामपुर रेत मे दबाया, दोस्तों ने नशे के चलते दोस्त की ले ली थी जान, पुलिस टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर दो अन्य आरोपियों की तलाश मे जुटी !
टिहरी की देवप्रयाग पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की गई मोटर साईकिल की बरामद,उत्तरप्रदेश के जिला बागपत के रहने वाले है तीनो किशोर आरोपी !
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ