
*मशहूर होने के लिये हाथ में सिगरेट लेकर पुलिस की गाडी के बोनट पर बैठकर दबंगई दिखाते हुए फोटो खींचकर डाली थी सोशल मीडिया पर, आया दून पुलिस की गिरफ्त में*
*सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट का संज्ञान लेकर दून पुलिस ने की कार्यवाही,*
*कोतवाली ऋषिकेश*
कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर तेजी से एक पोस्ट वायरल हो रही थी, जिसमें एक व्यक्ति हाथ में सिगरेट लेकर पुलिस के 112 हेल्पलाइन की गाडी के बोनट पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा था, उक्त फोटो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल वायरल पोस्ट की जांच कर उक्त कृत्य को करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, वायरल पोस्ट की जांच में पुलिस की गाड़ी के बोनट में बैठे व्यक्ति का गंगा नगर ऋषिकेश में रहना ज्ञात हुआ, जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 469 IPC तथा 67 C IT act में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को ऋषिकेश स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
*अभियुक्त का विवरण:*
सामवेद चौबे पुत्र संजय चौबे निवासी गणेश विहार गली नंबर 3, गंगा नगर ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 23 वर्ष
*सोशल मीडिया पर लाइक, कमेंट और मशहूर होने के चक्कर में युवा कोई ऐसा अमर्यादित कार्य न करें, जिससे उनके भविष्य पर कोई बुरा प्रभाव पडे – एसएसपी देहरादून*

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग