
नैनीताल की रामनगर पुलिस ने क्षेत्र में गुण्डागर्दी करने वाले अल्फेज को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है विगत कुछ समय से क्षेत्र में एक व्यक्ति के गुण्डागर्दी करने तथा अवैध तमंचे के साथ घूमने की सूचना पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण* एवं *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में* पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही प्रारम्भ की गई। दिनांक 18.09.2025 को चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने तेलीपुरा रोड पर बलवीर सिंह उद्यान गेट के पास से *अल्फेज पुत्र रफीक निवासी आरटीओ रोड*, शंकरपुर भूल, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल को *गिरफ्तार* किया। अभियुक्त के *कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद* किया गया।
इस संबंध में थाना रामनगर पर FIR संख्या 348/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत की गई है।
*गिरफ्तारी टीम*
* उ0नि0 सादिक हुसैन
* कानि0 विपिन शर्मा
* कानि0 बिजेन्द्र गौतम
* कानि0 संजय सिंह
*

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश