March 7, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि0 (अंचल डेयरी) के अध्यक्ष सिधारे निज॔ धामं, आंचल परिवार मे दौड़ी शोक की लहर, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजली।

देहरादून दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि0 (ऑचल डेरी) के अध्यक्ष श्री विजय रमोला जी का दिनांक 03-04-2023 को आकस्मिक निधन होने पर दुग्ध संघ देहरादून के कर्मचारियों/अधिकारियो द्वारा कार्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें 02 मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। विकासखण्ड सहसपुर के अन्तर्गत ग्राम भगवानपुर की दुग्ध सहकारी समिति से श्री विजय रमोला जी वर्ष 1999 में प्रथम बार दुग्ध संघ देहरादून के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, मृदुभाषी व सरल स्वभाव से दुग्ध उत्पादको के बीच अपनी लोकप्रियता के कारण दुग्ध संघ देहरादून में कई बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होकर पदासीन रहे। लगभग 20 वर्षो के लम्बे कार्यालय में दुग्ध संघ एवं दुग्ध उत्पादकों के हित में उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्य किये। वर्तमान वर्ष 2023 में भी वह अपने पद पर आसीन रह कर संस्था हित में कार्यरत थे, लेकिन कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व श्री रमोला जी के आस्मिक निधन होने के कारण आंचल परिवार शोक स्तब्ध है ।

You may have missed

Share