
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के शिवपुर कोटद्वार निवासी श्रीमती पुष्पा रावत ने कोतवाली श्रीनगर में दी गई तहरीर में बताया कि अभियुक्तगण ललित मोहन जोशी, विक्रम भण्डारी, रोबिन ध्यानी, सोनू धीमान एवं राजू पंत आदि द्वारा उसके पति नैन सिंह रावत के साथ मारपीट कर उनकी हत्या कर दी। तहरीर कै आधार पर कोतवाली श्रीनगर द्वारा विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा टीम गठित कर घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, कोतवाली प्रभारी रविकुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के भीतर घटना में संलिप्त अभियुक्तगण श्रीनगर क्षेत्र निवासी विक्रम सिंह, ललित मोहन जोशी और रोबिन ध्यानी को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष अभियुक्तगणों के विरुद्ध जांच जारी है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे सभी आपस में दोस्त हैं और अक्सर साथ रहते हैं। पांच मई को उनके द्वारा साथ में शराब पी गयी और स्थानीय दुकानदार प्रवेश धीमान की दुकान के सामने खडे हो गये। इसी दौरान वहां नैन सिंह रावत उर्फ हनी (मृतक) नारायण मेडिकल स्टोर के पास खडा था। वह उनके साथ किसी बात को लेकर गाली गलौच कर रहा था। अभियुक्तों द्वारा उसे समझाने की कोशिश की गयी, लेकिन वह नही माना, जिस पर बिक्रम सिंह व रोबिन ने नैन सिंह रावत उर्फ हनी के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान रोबिन ने आवेश में आकर नैन सिंह उर्फ हनी के सिर पर डण्डे से वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग