मनजीत सिंह बिंद्रा (वादी मुकदमा) निवासी त्यागी रोड देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र बाबत एक व्यक्ति योगेंद्र सिंह पुत्र कृपाल सिंह स्थाई निवासी ग्राम अंबा पोस्ट मलकपुर थाना अनूपशहर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश द्वारा उसकी (वादी) की गाड़ी संख्या UK13A0611 को ठगी कर एक महीने के लिए लेकर जाना तथा वापस न करने के संबंध में लाकर दाखिल किया। वादी की तहरीर पर योगेंद्र सिंह उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर देहरादून पर मुकदमा अपराध संख्या 89/22 धारा 420, 406 आईपीसी बनाम योगेंद्र पंजीकृत हुआ। मुकदमा उपरोक्त की घटना के अनावरण के संबंध में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा दिए गए निर्देशो तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के प्रवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा मुल्जिम तथा वाहन संख्या UK13A0611 की बरामदगी हेतु मुकदमा पंजीकृत के पश्चात लगातार पुलिस टीम का गठन कर मुकदमे के अनावरण का प्रयास किया गया किंतु अभियुक्त द्वारा वाहन को भी वादी के पक्ष में वापस नहीं किया गया तथा लंबे समय से लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चलता रहा । दिनांक 09/06/2023 को अभियुक्त योगेंद्र उपरोक्त को सफल/गहन पतारसी सुरागरसी तथा तकनीकी सहयोग लेते हुए आदर्श नगर नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त योगेंद्र की निशानदेही पर वाहन संख्या UK13A0611 को बरामद किया गया। अभियुक्त योगेंद्र सिंह पुत्र कृपाल सिंह स्थाई निवासी ग्राम अंबा पोस्ट मलकपुर थाना अनूपशहर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश को माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया ।
*नाम पता अभियुक्त-*
*==========================*
1- योगेंद्र सिंह पुत्र कृपाल सिंह स्थाई निवासी ग्राम अंबा पोस्ट मलकपुर थाना अनूपशहर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश।
पुलिस टीम—
*==========================*
(1) श्री विद्या भूषण नेगी (प्रभारी निरीक्षक कोत0 नगर)
(2) उप निरीक्षक नरेंद्र पुरी (प्रभारी चौकी लक्खीबाग)
(3) उप निरीक्षक मोहन सिंह नेगी
(4) कॉन्स्टेबल 1506 गौरव
(5) हे0का0 396 ओम कुमार
(6) कॉन्स्टेबल किरन (SOG)
(7) कॉन्स्टेबल आशीष (SOG)

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग