*आज दिनांक 25 नवम्बर, 2022 को पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने 71वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती कलस्टर-2022 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।*
*श्री अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस दूरसंचार/वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि दिनांक 14 नवम्बर, 2022 से 20 नवम्बर, 2022 तक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित हुई 71वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती कलस्टर-2022 में उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ियों ने बहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में 01 स्वर्ण, 02 रजत व 06 कांस्य पदक के साथ कुल 09 पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।*
*आर्म कुश्ती- 55 किग्रा वर्ग में आरक्षी कैलाश लाल ने स्वर्ण पदक, बॉडी बिल्डिंग- 55 किग्रा वर्ग में आरक्षी त्रिलोक सिंह और वेट लिफ्टिंग- 73 किग्रा वर्ग में मुख्य आरक्षी राजकुमार परिहार ने रजत पदक, बॉडी बिल्डिंग- 65 किग्रा वर्ग में आरक्षी जितेन्द्र सिंह, 90 किग्रा वर्ग में आरक्षी अमित क्षेत्री, बॉक्सिंग- 60 से 63 किग्रा वर्ग में मुख्य आरक्षी विनीता महर, 63 से 66 किग्रा वर्ग में मुख्य आरक्षी हेमन्ती मेहता, वेट लिफ्टिंग- 73 किग्रा वर्ग में मुख्य आरक्षी ममता कुटियाल, पावर लिफ्टिंग- 105 किग्रा वर्ग में मुख्य आरक्षी भगवन्त सिंह ने कांस्य पदक अर्जित किया।*
*श्री अशोक कुमार ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं, जिन पर हमें गर्व है। इस अवसर पर सभी खिलाडियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले प्रतियोगिताओं में एक बार फिर से उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगें।*

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग