
राजेन्द्र शिवाली बेबाक आईना
(राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। जल संस्थान अधिकारियों की चोर लापरवाही के चलते क्षेत्र की जनता दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं। देवी रोड पर पनियाली स्रोत के निकट स्थित जल संस्थान द्वारा बनाई गई पानीं की टंकी के नीचे असामाजिक तत्वों द्वारा शाम ढलते ही शराब पीने और जुआ खेलने का अड्डा बना लिया है। इन तत्वों के शराब पीने के बाद शराब के प्लास्टिक के गिलास और पाउच पानी की टंकी में जाने वाले पाइप व चैम्बर में फेंकने से टंकी में दूषित पानी जा रहा है। नशे में ये लोग चैम्बर में ही पेशाब कर देते हैं। इस टंकी का दूषित पानी देवी रोड, ब्रह्म पुरी, बालासोर और गोविंद नगर के लोग जान जोखिम में डालकर पीने को मजबूर हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि दूषित पानी पीने से लोगों में डेंगू जैसी महामारी फैलने की आशंका के साथ ही मासूम नौनिहालों में उल्टी दस्त का प्रकोप जारी है। स्थानीय चिकित्सालय और बच्चों के डाक्टरों के यहां उल्टी दस्त से पीड़ित बच्चों के परिजनों की भीड़ देखी जा सकती है। इसके बावजूद जल संस्थान के बेशर्म व निर्लज्ज अधिकारियों की आंखों में ना तो कोई शर्म और ना ही कोई लोगों व मासूम बच्चों के प्रति कोई संवेदना हैं।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग