
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत “ऑपरेशन लगाम” के तहत गंगा घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर हुक्का फूंककर धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया गया। गंगा किनारे/घाटों पर हुक्का पीकर मर्यादा,पवित्रता बनाए रखने हेतु फूलचट्टी, गरुड़चट्टी रामझूला जानकी झूला आदि स्थानों पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों,पर्यटक स्थलों एव गंगा घाटों पर हुक्का पीते पकड़े गए युवाओं से करीब आधा दर्जन हुक्के जब्त किए गए, चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा कुछ वाहनों से डंडे और स्टिक जैसी अवैध सामग्री भी बरामद की जिन्हें तुरंत जब्त कर सभी के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
पौड़ी पुलिस का यह प्रयास हुड़दंगियों व अराजक तत्वों को एक साफ एवं कड़ा संदेश देना है यदि सार्वजनिक,धार्मिक/पर्यटक स्थानों पर इस प्रकार का गैरकानूनी और असामाजिक व्यवहार किया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
*पुलिस टीम*
1.उप निरीक्षक अमित भट्ट
2.अपर उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह
3.अपर उपनिरीक्षक विनोद चमोली
4.हेड का0 सुमन
5.हेड का0 विनोद
6.का0 लक्ष्मण
7.का0निर्मल
8.का0देवेश
9.HG विकास
10.PRD गौरव

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार