रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रात एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात के समय एक बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी बच्ची को एक युवक बहला फुसला कर अपने साथ ले जाने लगा, जैसे ही युवक बच्ची को कुछ दूर लेकर चला तो वहां पर मौजूद मोहल्ले वालों ने उसको देख लिया जब उससे पूछताछ की गई तो वह कोई भी सही जवाब नहीं दे पाया जिसके बाद मोहल्ले वालों ने युवक की जमकर पिटाई कर डाली लेकिन युवक भीड़ से छूटकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। तुरंत ही मोहल्ले वालों ने इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली साथ ही पुलिस के द्वारा फरार युवक की तलाश भी की गई लेकिन आरोपी युवक का अभी तक कोई सुराग नही लग पाया।गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद मोहल्ले वालों ने बच्ची को जाते हुए देख लिया वरना बच्ची और उसके परिवार के साथ एक बहुत बड़ी अनहोनी हो सकती थी।इस मामले पर पुलिस का कहना है कि हमे एक प्रार्थना पत्र हमें प्राप्त हुआ है उसकी जांच की जा रही है जल्द ही पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप