प्राप्त सूचना के आधार पर एक महिला निवासी शास्त्री नगर खाला थाना वसंत विहार देहरादून* द्वारा *चौकी इंदिरानगर* पर आकर सूचना दी कि उसकी बहन का लड़का जो उनके साथ रहता है उसकी शादी को अभी 8_10 दिन हुए हैं उसकी पत्नी द्वारा घर पर लोहे की रॉड जो छत पर लगी हुई थी उस पर फांसी लगा ली है। प्राप्त सूचना पर तत्काल *प्रभारी निरीक्षक थाना बसंत बिहार* मौके पर पहुंचे मौके पर परिवार द्वारा *उक्त युवती उम्र 19 वर्ष जिसके द्वारा फांसी लगाई गई थी को पहले ही जिस चुन्नी से फांसी लगाई गई थी चुन्नी खोलकर नीचे उतारकर पलंग पर लेटाया गया था जिसे तत्काल प्राइवेट एंबुलेंस कर कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया* जहां पर *डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया मृतिका के पंचायत नामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विधिक रुप से की गई*। मृतिका द्वारा फांसी लगाई जाने के संबंध में जांच प्रचलित है बाद जांच वैधानिक कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पुलिस शादी से पहले प्रेम प्रसंग पर भी जांच कर रही है मृतका के मोबाईल पर आने जाने वाली काँलो का ब्योरा भी खंगाला जा रहा है।

More Stories
गैस की कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने की छापेमारी,होटलों ढाबो और रेस्ट्रोरेंटो से 36 घरेलु गैस सिलेंडर किये जब्त !
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में