
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के ढकरानी में एक व्यक्ति ने दो चोरों को पड़ोसी के घर में रंगेहाथों चोरी करते हुए पकड़ लिया। व्यक्ति ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस को दी तहरीर में ढकरानी के जसवंत नगर निवासी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने उनके पड़ोसी आनंद रावत के प्लॉट में बने कमरे से हथौड़े की आवाज सुनी। बताया कि उन्होंने देखा कि दो व्यक्ति कमरे का ताला तोड़ रहे थे। उन्होंने पड़ोसी रशपाल सिंह को सूचना दी। दोनों ने चोरों को मिलकर पकड़ दिया। बताया कि दोनों ने अपना नाम ढकरानी निवासी विजय और बबलू बताया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दोनों चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

More Stories
देहरादून मे परिवहन विभाग ने नियमो को ताक पर रखने वाली ई रिक्शो के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान, नियम विरुद्ध चलने वाली 10 ई रिक्शा किये सीज़ तो 130 के काटे चालान, शहर मे किसी भी प्रकार के वाहन नियमो का उल्लंघन करते है तो नहीं किया जायेगा बर्दास्त- डा, अनीता चमोला !
खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर सदन में की गई घोषणा , वर्तमान में सिर्फ देहरादून में है सेंटर, वर्ष 2023 से हुई शुरूआत
आगामी चार धाम यात्रा के सकुशल सचांलन हेतु यात्रा मार्ग पर दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही