मोहित अरोरा (राष्ट्रीय दिया समाचार) रूद्रपुर
रुद्रपुर। शहर के रम्पुरा मोहल्ले में आधी रात एक युवक की मौत से हड़कंप मच गया युवक की मौत कई मुकदमे के आरोपी एवं नशे के करोबार से जुड़े अपराधी के घर होना बताई जा रही मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती करीब 12 बजे रम्पुरा निवासी 20 वर्षीए विनोद की मौत हो गई परिजनों के मुताबिक उसका शव सत्ता कोली नाम के युवक के घर से बरामद हुआ है। विनोद की मौत बाद सत्ता कोली ने अपने आपको बचाने के लिए 108 एम्बुलेंस से उसका शव जिला अस्पताल भिजवा दिया जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे,जहां उन्होने युवक की मौत को हत्या बताकर हंगामा किया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाऊस पर भी हंगामा किया और पोस्टमार्टम न कराने की बात कही।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप