राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। प्रदेश सरकार के निर्देश पर कोटद्वार में एक ओर प्रशासन और वन विभाग द्वारा वन विभाग और राजस्व विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाया जा रहा ज्ञै। दूसरी तरफ नगर निगम वार्ड संख्या 17 में राजकीय इन्टर कालेज की बगल में स्टेशन रोड पर बनाए गए फुटपाथ पर शुलभ शौचालय का निर्माण करवा रहा है। यह वार्ड कांग्रेस नेता संजय मित्तल का है। मजेदार बात यह है कि इस शुलभ शौचालय के निर्माण का टेंडर कोटद्वार के किसी ठेकेदार को न देकर उत्तर प्रदेश लखनऊ के एक ठेकेदार को दिया गया है जो कि अपने आपको श्रीनगर गढ़वाल का रहने वाला बताया है। कोटद्वार के किसी ठेकेदार को शौचालय के निर्माण का टेंडर न दिए जाने और बाहर के ठेकेदार को टेंडर दिए जाने को लेकर नगर निगम पर सवाल उठना लाजिमी है। कोटद्वार के कुछ ठेकेदार निगम की इस हिटलरशाही का विरोध करने का मन बना रहे हैं। साथ ही नगर निगम नगर में फुटपाथ पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने में नाकाम साबित हुआ है, लेकिन कालेज की बगल में खुद फुटपाथ पर शौचालय बनवाकर अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहा है। इसके अलावा कालेज में पढ़ने वाले छात्रों पर भी शौचालय से फैलने वालें दूषित वातावरण का असर पड़ना स्वाभाविक है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कालेज की बगल में शौचालय का निर्माण किया जाना वहां शिक्षा ग्रहण करने वाले हजारों छात्रों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करना है। उन्होंने जिलाधिकारी पोड़ी डा, आशीष चौहान से इस मामले में स्वय संज्ञान लेते हुए छात्र और जनहित में शौचालय का निर्माण रुकवाने की मांग की है।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप