March 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुकदमे मे बयान ना बदलने पर बदमाशो ने दूकानदार को जान से मरने की धमकी,युवा मोर्चा का झंडा लगाकर आये थे आरोपी, पहले से हीं आरोपियों पर दर्ज़ है दर्ज़ेनो मुकदमे,पीड़ित ने एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल से लगाई जान माल की सुरक्षा की गुहार !

 

 

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार)हरिद्वार

पूर्व में दर्ज एक मुकदमे में बयान न बदलने को लेकर शराब के ठेकेदार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, सचिन पुत्र ओमकार निवासी सोसायटी रोड, लक्सर वार्ड संख्या–011 अपने चार अज्ञात साथियों के साथ उसकी दुकान पर पहुंचा और खुलेआम गाली-गलौज करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सफेद रंग की ब्रेजा कार से मौके पर पहुंचे, जिस पर युवा मोर्चा का झंडा लगा हुआ था। आरोप है कि सड़क पर कार खड़ी कर सभी आरोपी दुकान में घुसे और प्रार्थी को मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए डराने लगे। आरोपियों ने कहा कि “कोर्ट खुलते ही पहले वाले मुकदमे में अपने बयान बदल दो, नहीं तो जान से मार देंगे।”

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित ने किसी तरह अपनी जान बचाई और बाद में थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी सहित चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।

वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में रोष व्याप्त है और उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

You may have missed

Share