
राजेन्द्र शिवाली ( राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
पहाड़ो में लगातार बढ रही बन्दरो की जनसँख्य विकराल रूप लेती जा रही है जिसके चलते आए दिन बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदरों का खौफ इतना हो चला है कि स्कूली बच्चों तथा राहगीरों को भी इनसे काटे जाने का खतरा बना रहता है। बंदरों के झुंड जहां खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो वहीं घर के अंदर से सामान चुराने में भी ये नहीं चूक रहे हैं। एक मामला पौड़ी शहर के सर्किट हाउस मोहल्ले से प्रकाश में आए हैं जहां महिला बबिता नेगी छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी इतने में बंदरों की टोली छत पर आ धमकी। और बंदर घुड़की दे रहे बंदरों के झपटने के डर से महिला छत से कूद गई जिसके कारण उसके दोनों पैर फैक्चर हो गए। महिला का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है घटना का पता लगते ही घायल महिला से मिलने स्थानीय विधायक राजकुमार भी पहुंचे, जहां उन्होंने महिला का हालचाल जाना इस दौरान स्थानीय लोगों ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की स्थानीय विधायक से मांग की ताकि भविष्य मे इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए जिस पर स्थानीय विधायक ने शीघ्र ही कारवाई कराने का आश्वासन परिजनो को दिलाया।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 2 को किया गिरफ्तार 2 मुकदमें कराये दर्ज !
एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, दो गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण, गैस डिलिविरी अनियमितता पर सुपरवाईजर, डिलिविरीमैन पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश !
देहरादून मे परिवहन विभाग ने नियमो को ताक पर रखने वाली ई रिक्शो के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान, नियम विरुद्ध चलने वाली 10 ई रिक्शा किये सीज़ तो 130 के काटे चालान, शहर मे किसी भी प्रकार के वाहन नियमो का उल्लंघन करते है तो नहीं किया जायेगा बर्दास्त- डा, अनीता चमोला !