
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
दिनांक :09/04/2025 को पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त आरक्षी संजीव कुमार पुत्र श्री मांगे राम का हरबर्टपुर विकास नगर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवंगत श्री संजीव कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए, दुख की इस घडी में शोक सतंप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
दिवंगत श्री संजीव कुमार मूल रूप से भगवानपुर हरिद्वार के रहने वाले थे तथा वर्ष 2012 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। मृतक अपने ढकरानी स्थित घर से अपने गाँव भगवानपुर के लिए निकले थे किंतु रास्ते में ही दुर्घटना में उनका स्वर्ग वास हो गया।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार