
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान”* के तहत बड़े नशा तस्करों की गिरप्तारी एवं *उत्तराखंड में ड्रग्स तस्करी पर लगाम लगाने के लिये एसएसपी एसटीएफ तैयार की गयी योजना का सफल परिणाम सामने आने लगे है | इस वर्ष अब तक एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा 41 नशा तस्करों को गिरप्तार कर उनके कब्जे से 14 करोड़ 15 लाख 40 हजार रूपये मूल्य की स्मैक, 39 लाख 61 हजार रूपये मूल्य की चरस,10 लाख रूपये मूल्य का गांजा, 15 लाख रूपये मूल्य का डोडा पोस्त, 05 लाख 32 हजार रूपये मूल्य की अफीम एवं करीब 4.50 लाख रूपये मूल्य की एम0डी0 कुल लगभग 15 करोड़ रूपये मूल्य की ड्रªग्स को बरामद करने में सफलता पायी है।*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि* आज उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए *जोगीवाला बैरियर हरिद्वार रोड के पास से एक व्यक्ति शाहिद मालिक पुत्र असलम मलिक निवासी अलवलावलपुर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर उत्तरप्रदेश हाल पता शकुंतला एनक्लेव थाना पटेलनगर को 263 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।* अभियुक्त शाहिद उपरोक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि बरामद की गयी स्मैक को वह बरेली उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। अभियुक्त से पूछताछ में यह भी पता चला कि सहारनपुर से आकर देहरादून में किराए में रहकर देहरादून में अपने एजेण्टों के माध्यम से आस पास के छात्रों को विक्रय करता था। इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है, जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी।
*ड्रग्स बरामदगी का विवरण-*
1. 263 ग्राम अवैध स्मैक।
*गिरफ्तार किये गये नशा तस्कर का नाम-पता -*

1. शाहिद मलिक पुत्र असलम मलिक निवासी अलावलपुर थाना फतेहपुर सहारनपुर, उ. प्र० हाल पता – शकुंतला एनक्लेव थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 19 वर्ष।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल’ द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही कर रही है ।*
एसटीएफ से संपर्क हेतु रु 0135-2656202, 9412029536
*
*ANTF@STF TEAM*
1. निरीक्षक नीरज कुमार चौधरी
2. उप निरीक्षक विकास रावत
3. उप निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह
4. मुख्य आरक्षी नरेन्द्र पुरी
5. आरक्षी गंभीर
6. आरक्षी रामचन्द्र
7. Si सतवीर भंडारी चौकी प्रभारी जोगीवाला
8. काo चक्षु कुमार थाना नेहरू कॉलोनी

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश