*प्रदेश भर के गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों की सम्पत्ति होगी जब्त। UKSSSC पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तारशुदा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों की भी सम्पत्ति होगी जब्त।*
*NDPS Act के अन्तर्गत वाणिज्यिक मात्रा वाले ड्रग्स माफियाओं की सम्पत्ति भी की जाएगी कुर्क।*
*अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं अपराध नियंत्रण हेतु श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देशन में दिनांक 01 दिसम्बर, 2022 से दो माह का एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में प्रदेश में गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत दर्ज सभी अभियोगों के अभियुक्तों की अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी।*
*इसके साथ ही अभियान में ईनामी एवं वांछित अपराधियों के विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों पर ईनाम घोषित कर जनपद स्तर पर विशेष टीमें बनाकर वांछित एवं ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ईनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एसटीएफ को भी निर्देशित किया गया है।*
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार के बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश को अपराध एवं अपराधी मुक्त बनाने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस कटिबद्ध है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक से लेकर थाना प्रभारी तक अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कार एवं कार्य में शिथिलता बरतने वालों व असफल रहने वालों पर कार्यवाही भी की जाएगी।*

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर