बारिश ☔ में भीग रहे व ठण्ड में कांप रहे बच्चे को पुलिस ने हीटर से गर्मी प्रदान करने के उपरान्त परिजनों को ढूंढकर उनसे मिलवाया।
श्री केदारनाथ में एक बच्चा हैलीपैड पर अपने परिवार से बिछड़ गया था जो कि आज हो रही बारिश के कारण भीग गया था। केदारनाथ धाम मेथ तैनात लीडिंग फायरमैन भरत सिंह भण्डारी एवं फायरमैन सूरज थापा की नजर जब ठिठुरते बच्चे पर पड़ी तो फायरमैन सूरज ने ठण्ड ड से कांप रहे बच्चे को अपनी जैकेट पहनाकर पास की हट में हीटर के पास बिठाया। हालात सामान्य होने पर उसके परिजनों की खोजबीन कर बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया।
यह बच्चा जयपुर राजस्थान से अपने नाना, नानी के साथ श्रीकेदारनाथ आया था एवं हैलीपैड के पास बिछड़ गया था। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का ऑपरेशन
मुस्कान बिछड़ों को अपनों से मिलवाने में मददगार सिद्ध हो रहा है।

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश