
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
भाई-बहन के बीच स्नेह को दर्शाने और इस अटूट रिश्ते को और प्रगाढ़ बनाने वाला रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को बहादराबाद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा का धागा बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की और भाइयों ने भी अपने उपहारों से उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हुए बहनों की रक्षा की शपथ ली। रक्षाबंधन के बहाने कई परिवारों को एक-दूसरे से मिलने-जुलने का भी अवसर मिला। भाई-बहनों ने रक्षा बंधन पर्व प्रेम और विश्वास ,धार्मिक व सामाजिक रीति रिवाजों के साथ मनाया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर दोपहर के मूहूर्त में राखी बांधी। वहीं सुबह के मुहूर्त में महिलाओं ने शीतला माता मंदिर जाकर पूजा अर्चना की व राखी बांधी, घरों में भी भगवान श्री कृष्ण को राखी बांध कर मंगलकामनाएं की। रक्षाबंधन के मौके पर नगर के मंदिरों में दिन भर पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा।

More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु