
थाना डोईवाला मे वादी राजेन्द्र तडियाल पुत्र स्व0 कुन्दन सिह तडियाल निवासी ग्राम व पो बुल्लावाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर लिखित प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 23/11/2023 को ग्राम बुल्लावाला मे अलग-अलग मन्दिरों में किसी अज्ञात चोर द्वारा कुछ नगदी व अन्य समान चोरी कर लिया गया है। प्रा0 पत्र के आधार पर थाना डोईवाला मु0अ0सं0- 368/23 धारा- 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु कोतवाली डोईवाला पर गठित टीम द्वारा उच्चास्तरीय सुरागरसी-पतारसी कर आज दिनांक 03.12.2023 को दूधली रोड, डोईवाला से दौराने चैकिंग अभियुक्त महेन्द्र सिंह बोरा पुत्र स्व0 आलम सिंह बोरा निवासी सिमलासग्रान्ट, नागल ज्वालापुर दूधली, थाना डोईवाला, देहरादून उम्र-34 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्ज से चोरी हुयी नगदी व चाँदी का मुकुट बरामद किया गया।
अभियुक्त पूर्व में भी कोतवाली डोईवाला से चोरी के अभियोग में जेल जा चुका है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
महेन्द्र सिंह बोरा पुत्र स्व0श्री आलम सिंह बोरा निवासी सिमलासग्रान्ट, नागल ज्वालापुर दूधली थाना डोईवाला, देहरादून उम्र-34 वर्ष
*बरामदगी विवरण*
01- नगदी – 2020 रुपये
02- सफेद धातु(चाँदी) का मुकुट
_*पुलिस टीम*_
01-उ0नि0 मकेश नेगी
02-हे0का0 सुधीर सैनी
03-का0 सतीश कुमार
04-का0 हंसराज

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप