March 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नैनीताल पुलिस के हैड कांस्टेबल की मेहनत ने रेगिस्तान मे खिलाया फूल, हरिद्वार मे खोये कावड़िए को ढूढने मे लगा दी जान,

सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल

कौन कहता है कि आसमान मे सुराख हो नही सकता। एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो।।

ये लाईने नैनीताल मे रामनगर क्षेत्र की खत्याड़ी चौकी मे तैनात हेड कांस्टेबल नसीम अहमद पर पूरी तरह से फिट बैठ रही है नसीम ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मार्मिक विडियो मे झलक रहे एक मां के दर्द को महसूस करते हुए कावड़ के दौरान हरिद्वार से गुमशुदा हरियाणा निवासी प्रीतम को ढूंढने मे अपनी जान झोंक दी कहते है अगर प्रयास नेक दिल मेहनत और इमानदरी से किया जाये तो सारी कायनात उस शक्स के रास्ते मे अडचन नही डालती बल्कि उसकी राह को और आसान बना देती है और नसीम के साथ भी यही हुआ उसकी मेहनत रंग लाई और उसने हरिद्वार मे कावड मेले के दौरान खोये सोनू राजपूत निवासी हिसार हरियाणा द्वारा प्रीतम सिंह पुत्र श्री मनोहर लाल के माह जुलाई में कावड़ लेने हरिद्वार आने तथा दिनांक 21 जुलाई 2024 से गुमशुदा होने के संबंध में नगर कोतवाली हरिद्वार में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी को अपनी लग्न और मेहनत से तलाश कर उसके परिजनो को सौप दिया अपने जिगर के टुकडे के सही-सलामत मिलने के बाद उतराखंड पुलिस की तारीफ़ो के पुल बंधते हुए नसीम का शुक्रिय अदा किया।

 

You may have missed

Share