
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
दिनाँक 21.10.2022 को *वादिनी बबीता देवराड़ी पुत्री बंसीधर देवराड़ी* निवासी न्यू कमलेश्वर मार्ग श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली श्रीनगर पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनाँक 17.10.2022 को *अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादिनी का एटीएम कार्ड बदल कर वादनी के खाते से ₹ 37,000/- रुपये निकाल कर धोखाधड़ी* की है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में *मु0अ0सं0-78/2022, धारा 420 भा.द.वि. बनाम अज्ञात पंजीकृत* कर विवेचना उपनिरीक्षक श्री रणवीर रमोला के सुपुर्द की गयी।
*आमजन से इस प्रकार की धोखाधड़ी* करने वाले अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे* काफी गम्भीर हैं। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा फरार अभियुक्त पर ₹ 10,000/- का ईनाम घोषित* कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिये एक टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया।
जिसके क्रम में श्री शेखर चन्द्र सुयाल अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, श्री श्याम दत्त नौटियाल पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर के पर्यवेक्षण, श्री रवि कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। *दौराने विवेचना प्रकाश में आया कि अभियुक्त रवि पुत्र भोपा, निवासी जगदीश नगर, कालोनी हांशी हरियाणा, सेंट्रल जेल हिसार हरियाणा मे निरुद्ध* है।
*अभियुक्त प्रवीण पुत्र बलवान* निवासी जगदीश नगर कालोनी हांसी हरियाणा अभियोग उपरोक्त में लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस द्वारा *सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें* देते हुए अथक प्रयास एवं सुरागरसी पतारसी करते हुये *दिनाँक 08.04.2023 को रूद्रप्रयाग से गिरफ्तार* किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
*अभियुक्त प्रवीण का आपराधिक इतिहासः-*
• मु0अ0सं0-78/2022, धारा-420 भा.द.वि. कोतवाली श्रीनगर
• मु0अ0स0 40/2022 धारा 420 भा.द.वि. थाना रुद्रप्रयाग
• मु0अ0सं0 20/2023 धारा 147/149/186/224/225/332/341/353 भा.द.वि. थाना हासी हिसार हरियाणा
• मु0अ0सं0 82/2014 धारा 148/149/323/325/452/34 भा.द.वि. थाना हांसी हरियाणा
*अभियुक्त का नाम पताः-*
• प्रवीण पुत्र बलवान निवासी जगदीशनगर कालोनी थाना हांसी हरियाणा
*पुलिस टीमः-*
• प्रभारी निरीक्षक श्री रवि कुमार सैनी
• उपनिरीक्षक श्री रणवीर रमोला
• मुख्य आरक्षी संजय कुमार
• मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप