गोपेश्वर (चमोली)। सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर यात्रा की शुरुआत हो गई है। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए गुरूवार को गुरुद्वारा गोविंदघाट से पंच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट शनिवार को सुबह साढे नौ बजे आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे।
गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह और बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने जत्थे को रवाना किया। प्रस्थान से पहले गोविन्द घाट गुरूद्वारा दरबार हॉल में श्री अखण्ड पाठ, कीर्तन तथा सरवत के भले के लिए गुरु चरणों में अरदास की गई। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को सुबह 9.30 बजे खोले जाएंगे। श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से यात्रा मार्ग पर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए है। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए सुरक्षा के दृष्टिगत शुरुआती दिनों में प्रतिदिन 3500 श्रद्धालुओं की सीमा भी निर्धारित की गई है।

More Stories
राजधानी मे बेकाबू इनोवा कार ने मचाया तांडव, कई वाहनों को टक्कर मार घर की दीवार तोड़ पोर्च मे घुसी, करीब 6 लोगो को कुचला उनमे से एक की हुई मौत !
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया