
चमनलाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार)
डोईवालाडोईवाला मिल रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की डोईवाला शाखा में सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया, अंदर बैठे कर्मचारी उपभोक्ता तुरंत बाहर निकल आए , इसकी सूचना लोकल पुलिस को दी गई, जहां अग्निशमन वाहन से आग पर काबू पाया जा सका, इस दौरान रोड पर जाम की स्थिति बनी रही,
शुक्रवार को मिल रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की डोईवाला शाखा मैं सुबह शार्ट शार्ट सर्किट होने के वजह से आग लग गई, बैंक में बैठे कर्मचारी और उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया, स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रानीपोखरी से एक दमकल वाहन बुलाया गया जो तकनीकी खराबी के कारण आग को बुझा पाने में असमर्थ साबित हुआ

वही ऋषिकेश विधायक के भाई ईश्वर चंद्र अग्रवाल ने कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को फोन किया जिसके बाद ऋषिकेश से एक दमकल वाहन आया जिसने आग पर काबू पाया, इस दौरान आग बुझाने में एसडीआरएफ कोतवाली पुलिस के जवान स्थानीय लोगों में सभासद गौरव मल्होत्रा, सभासद मनीष धीमान, नगर पालिका प्रतिनिधि सागर मनवाल, भारत गुप्ता आदि लोगों ने सहयोग किया,

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग