देहरादून
विकासनगर रूट की बस की टक्कर से मरे युवक का शव परिजनों ने बुधवार दोपहर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम बल्लूपुर से गढ़ी कैंट जाने वाली रोड पर सिनर्जी अस्पताल के बाहर लगाया गया। आधे घंटे से ज्यादा समय तक सड़क पर जाम लगा रहा। इससे आवाजाही में परेशानी हुई। पुलिस ने बल्लूपुर और ओएनजीसी चौक पर ट्रैफिक डायवर्ट करने के साथ ही जाम खुलवाया।
चकराता रोड पर एफआरआई के सामने मंगलवार शाम विकासनगर रूट की बेकाबू निजी बस ने दुपहिया सवार नरेश निवासी मानस विहार, बल्लूपुर चौक को टक्कर मार दी थी। गंभीर घायल नरेश की उपचार के दौरान सिनर्जी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार रात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार सुबह परिजनों को शव मिला तो उन्होंने अस्पताल के बाहर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बस मालिक को बुलाकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। एसएसआई कैंट संदीप कुमार ने बताया कि लोगों को समझाकर शव उठवाकर जाम खुलवाया गया। इसके बाद आवाजाही सामान्य हुई।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप