
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार)देहरादून
, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा शराब की दुकानों पर वर रेटिंग एवं निर्धारित मानकों का अनुपालन करवाने के साथ ही समय-समय पर औचक निरीक्षण करते हुए ओवर रेटिंग तथा व्यवस्थाएं पर कार्यावाही करते हुए मानकों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मदिरा की दुकानों पर ओवर रेटिंग एवं निर्धारित मानकों का पालन न होने की शिकायतों पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान द्वारा समस्त आबकारी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत दुकानों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। आबकारी टीम द्वारा आज हरिद्वार बाईपास, मदिरा की दुकान हरबर्टपुर1 एवं 2, रायवाला देसी विदेशी मदिरा की दुकान, हरिद्वार बायपास निकट महिंद्रा शोरूम के पास अवस्थित मदिरा की दुकान, राजपुर रोड एवं जाखण मदिरा की दुकानों का गोपनीय रूप से मदिरा खरीदी गई, जो निर्धारित दरों पर पाई गई। निरीक्षण के दौरान 1 दुकान पर रजिस्टर न भरे होने तथा 2 दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा न होने के कारण दुकानों का चालान किया गया है।
औचक निरीक्षण के दौरान अनुज्ञापन को दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा रखने तथा स्टाक एवं सेल रजिस्टर अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण की कार्रवाई गतिमान है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग