March 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल की सख़्ती का दिखा असर, कैंट पुलिस ने नक़बजानी की घटना का किया खुलासा, 15 हज़ारी शातिर आरोपी सहित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी का लाखो रुपयों का सामान किया बरामद !

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

देहरादून की कैण्ट पुलिस ने क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले 15 हजार के ईनामी अभियुक्त सहित 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग घटनाओं में चोरी की गई लगभग 04 लाख रू0 मूल्य की ज्वैलरी, अन्य सामान व एक अवैध खुखरी बरामद बरामद की है पकडे गए अभियुक्तों में से एक अभियुक्त चोरी के अभियोग में विगत 11 माह से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा 15 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त की गई स्कूटी को भी सीज कर दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी ऋषभ देव तिवारी ने कोतवाली कैण्ट पर एक लिखित तहरीर दी कि वे किसी कार्य से शहर से बाहर गये थे, इस दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उनके गजियावाला स्थित पैतृक मकान का ताला तोड़कर घर के अन्दर से ज्वैलरी तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली कैंट पर तत्काल मु0अ0सं0- 47/2026 धारा- 305(ए), 331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली कैण्ट पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही पूर्व में नकबजनी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के क्रम में चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एम0एच0 जाने वाली रोड पर पोस्ट ऑफिस तिराहे के पास से स्कूटी संख्या यू0के0-07- एफक्यू-4863 में सवार 03 व्यक्तियों को जो पुलिस को चेकिंग करता देख भागने का प्रयास कर रहे थे, को संदिग्धता के आधार पर मौके से हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम 1- संजय साहनी पुत्र अकलू साहनी 2- सैंटी साहनी पुत्र उपेंद्र साहनी तथा 3- लक्ष्मण साहनी बताया गया। उक्त व्यक्तियों की तलाशी में उनके पास से भारी मात्रा में ज्वैलरी तथा अन्य सामान बरामद हुआ

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा बंद घरों की रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। बरामद ज्वैलरी को भी उनके द्वारा कैण्ट क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में चोरी किया गया था। कुछ दिन पूर्व भी उनके द्वारा गजियावाला क्षेत्र में एक बंद मकान का ताला तोडकर मकान से सोने चाँदी के जेवरात, नकदी व अन्य सामान चोरी किया था।

पूछताछ में अभियुक्तों का पूर्व में भी चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओ में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त सैंटी साहनी पूर्व मे भी कई आपराधिक घटनाओ में जेल जा चुका है, जो कैण्ट क्षेत्र में हुई चोरी की 01 घटना में विगत 11 माह से फरार चल रहा था तथा अभियुक्त के लगातार फरार चलने के कारण उस पर एसएसपी देहरादून द्वारा 15 हजार ₹ का ईनाम भी घोषित किया गया था।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

 

1- सैंटी साहनी पुत्र उपेंद्र साहनी, मूल निवासी डाउनडे पगली, शिमला, हिमाचल प्रदेश, थाना सदर, उम्र लगभग 23 वर्ष, वर्तमान पता केयर ऑफ रामराज साहनी, कबाड़ी की दुकान के पास, गोविंदगढ़, थाना कैंट, देहरादून *( 15 हजार का ईनामी)*

 

2- संजय साहनी पुत्र अकलू साहनी, मूल निवासी ग्राम बतिया, तहसील गायघाट, थाना गायघाट, जनपद मुजफ्फरपुर (बिहार) उम्र-30 वर्ष वर्तमान पता- आइसक्रीम फैक्ट्री के पास, बालीवाला, थाना कोतवाली देहरादून,

 

3- लक्ष्मण साहनी पुत्र डर साहनी, मूल निवासी ग्राम टीसीडी, पोस्ट मोर, थाना मोर, जनपद दरभंगा (बिहार), वर्तमान पता कामली रोड, लेबर अड्डा चौक, थाना कोतवाली देहरादून, उम्र- 22 वर्ष

 

*बरामदगी विवरण :-*

 

1- अलग-अलग घटनाओं में चोरी की गई ज्वैलरी अनुमानित कीमत 04 लाख रू0

2- घटना में प्रयुक्त स्कूटी एक्टिवा संख्या यू0के0-07-एफक्यू-4863

3- 01 अवैध खुखरी

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त:-*

 

1- मु०अ०सं०- 56/25 धारा 305ए/317 (2)/331 (4) बी.एन.एस थाना कैन्ट,

2- मु०अ०सं०- 64/25 धारा- 305ए/317(2)/331(4) बी.एन.एस, थाना कैन्ट,

3- मु०अ०सं०- 47/26 धारा 305 ए/331 (4) 317 (2) बी.एन.एस थाना कैन्ट

4- मु०अ०सं०- 49/2026 धारा 25/4 आर्मस एक्ट थाना कैन्ट,

5- मु०अ०सं०- 171/25 धारा 305 ए/331 (4) 317(2),3(5) बी.एन.एस थाना वैस्ट शिमला हिमाचल प्रदेश,

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ0नि0 राकेश पंवार, चौकी प्रभारी सर्किट हाउस

2- अ0उ0नि0 रमेश चन्द्र जोशी

3- हे0कानि0 नवीन कुमार

4- का0 सूरज राणा

5- का0 सुभाष मेहर

You may have missed

Share