उत्तराखंड में भारी बारिश का पहाड़ो में दिखने लगा असर इस जिले मे बंद हुए मार्ग…….
देहरादून: दुलियाबगड़ से राया बजेता संपर्क मार्ग कल रात हुई अत्यधिक बर्षा के कारण भूस्खलन से पूरी तरह बंद है। पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने से बंगापानी तहसील धारखेत तोमिक चउहेल मोटर मार्ग पांगरसैण से तोमिक तक मोटर मार्ग की हालत बहुत खराब हो गई है। यूथ कांग्रेसी जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने बताया कि लोग जान हथेली में लेकर आवाजाही कर रहे हैं कभी भी कुछ घटना घट सकती है।
धारचूला चउहेल अधिशासी अभियंता से मांग कि है तत्काल जहां-जहां पर अधिक सड़क खराब है। वहां पर मोटर मार्ग ठीक किया जाए ताकि लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े। जगह-जगह पर गाड़ी फंस रहे हैं।
वही मदकोट बोना मोटर मार्ग 13 किलोमीटर से लेकर जगह-जगह बोना तक अधिक बारिश होने से मलवा आने से मोटर मार्ग पूरी तरह बंद है संबंधित विभाग Pmgsy धारचूला मोटर मार्ग खोलकर आवाजाही सुचारू किया जाने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश