उत्तराखंड में कल खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, सजाया गया माँ भगवती का दरबार…..
देहरादून: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की पूरी तैयारी हो गई हैं . इस बार अक्षय तृतीया पर 10 मई को 12.25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे. 9 मई को मां गंगा भाग मूर्ति को शीतकालीन स्थल मुखबा गांव से दोपहर 1 बजे उत्सव डोली में बैंड-बाजों की धुन पर गंगोत्री के लिए रवाना किया जाएगा. रात को भैरों घाटी स्थित भैरव मंदिर में मां गंगा की डोली विश्राम करेगी।
अगले दिन डोली सुबह यहां से गंगोत्री धाम पहुंचेगी.इसके साथ ही विधि विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे. इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा.इस बार चारधाम यात्रा में सबसे पहले अक्षय तृतीया पर बाबा केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
इस बार अक्षय तृतीया पर केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे और बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 6 बजे खुलेंगे. यमुनोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को खोले जाएंगे, जिसकी तिथि और शुभ मुहूर्त 14 अप्रैल को यमुना जयंती पर निकाली जाएगी।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग