
चमनलाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
डोईवाला कोतवाली अंतर्गत भानियावाला में एक नाबालिक बच्चा साइकिल से घूम रहा जो कि संभवत घर से बिछड़ गया है , 12 मार्च को तकरीबन 2:30 बजे के आसपास प्राप्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह डोईवाला ने सूचना की गम्भीरता के दृष्टिगत चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट को मौके पर जाकर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए, जिनके द्वारा उक्त लडके को थाना डोईवाला पर लाया गया, जानकारी करने पर बच्चे का नाम सूरज पुत्र स्व0 संजय साहनी उम्र- 13 वर्ष निवासी चन्द्रभागा थाना ऋषिकेश देहरादून ज्ञात हुआ । उक्त लडके के परिवारजनो को सूचित करने हेतु थाना ऋषिकेश से सम्पर्क कर उक्त बालक के सम्बन्ध मे सोशल मीडिया से भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। उक्त क्रम में थाना ऋषिकेश से सम्पर्क कर उपरोक्त लडके के सम्बन्ध में जानकारी देकर परिजनों का सम्पर्क नम्बर प्राप्त किया, परिजनो को कॉल कर उक्त लडके का थाना डोईवाला मे होना बताकर थाने पर बुलाया गया। थाने पर सूरज उपरोक्त की बहन व जीजा थाने आये । सूरज उपरोक्त को डोईवाला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
–

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग