
*मॉल रोड पर बनायी जायेगी सुगम यातायात व्यवस्था*
जिलाधिकारी देहरादून एवं श्री अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून द्वारा मसूरी शहर की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में भ्रमण किया गया जिसमें अपेक्षित कमियों को दूर किये जाने हेतु जिलाधिकारी देहरादून द्वारा सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया गया इसी क्रम में श्री अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून द्वारा एमडडीए से समन्वय स्थापित किया गया तथा मॉल रोड में बोलॉर्ड की संख्या बढायी जायेगी साथ ही मॉल रोड तथा मसूरी क्षेत्रान्तर्गत मार्ग पर अनावश्यक वाहन खडे किये जाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु टोईंग वाहन तथा क्लेम्प की कार्यवाही हेतु यातायात पुलिस देहरादून से पृथक टीम भेजी जा रही है । दिनांक 29/11/2022 को पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी मसूरी द्वारा मार्ग पर अनावश्यक खडे 22 वाहनों पर क्लैम्पिक की कार्यवाही अमल में लायी गयी ।


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग