
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र में मालन नदी पर आगामी मानसून से पूर्व प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षा कार्यों की तैयारियों की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पौड़ी में संबंधित अधिकारियों की सम्पन्न हुई बैठक में जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर सभी आपत्तियों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि दैवीय आपदा की दृष्टि से मालन नदी के संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा के कार्य अत्यंत आवश्यक हैं और इनकी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी अस्वीकार्य होगी। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और आपत्तियों का प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कार्य समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संपन्न हो ताकि आगामी मानसून के दौरान किसी प्रकार की क्षति से बचा जा सके। बैठक में उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सैनी (वीसी के माध्यम से), अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड दुगड्डा अनिल कुमार, अवर अभियंता विनोद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार