रिपोर्ट =हिमांशु गौड(राष्ट्रीय दिया समाचार)सेलाकुई
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के नगर निगम क्षेत्रों एवं नगर पालिका परिषदों में विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनपद में रात्रि में कोई भी व्यक्ति खुले में ना रहे इसके लिए स्थाई रैन बसेरों के साथ ही अस्थाई रैन बसेरे भी चिन्हित कर लिए जाए।
जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में नगर निगम देहरादून- निरंजनपुर, आईएसबीटी, प्रिंस चौक रेलवे स्टेशन नगर पालिका परिषद विकासनगर में राम कुमार चौक, गांधी गली चौक, देहरादून बस स्टैड, पहाड़ी गली, रामकुमार स्वीट शॉप के पास, यात्रिक होटल के निकट। सेलाकुई विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार नगर निगम ऋषिकेश सहित अन्य नगर पालिका परिषदों में भी अलाव की व्यवस्था की गई है


More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
गृहमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को किये नियुक्ति पत्र प्रदान
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया–अमित शाह