राजेन्द्र शिवाली(राष्ट्रीय दिया समाचार)कोटद्वार
कोटद्वार। जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान ने जिला मुख्यालय पर वन विभाग के कार्यालय में स्थापित फायर कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मचारियों को फायर कंट्रोल से संबंधित संपर्क नंबर 01368-222215 पर आने वाली आग संबंधी घटनाओं को रजिस्टर में लिपिबद्ध करते हुए तत्काल आग लगने की सूचना को रेंज ऑफिस व विकासखंड स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों को देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वनाग्नि से वनस्पतियों व पशु पक्षियों को बड़ी मात्रा में नुकसान होता है। कहा कि वनाग्नि पर काबू पाने ले लिए सभी संबंधित सरकारी महकमा व आमजन को आपसी सहभागिता से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम को 24×7 सुचारू रखने के भी निर्देश दिए है।

More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
गृहमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को किये नियुक्ति पत्र प्रदान
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया–अमित शाह