
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में नशा मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत ‘विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र’ की थीम पर गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं। युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा जुड़े हैं। कहा कि देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी को एकजुट होकर स्वयं के साथ-साथ परिवार, समुदाय, मित्र सहित अन्य सभी को नशामुक्त करायें। जिलाधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को कालेज एंटी ड्रग स्क्वाड बनाने के भी निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए कहा कि 18 से 25 वर्ष की उम्र कैरियर की दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण उम्र होती है। युवा इस उम्र में नशे की ओर बिल्कुल भी आकर्षित न हों और अपनी ऊर्जा को पॉजिटिव कार्य, पढ़ाई, खेलकूद आदि में लगाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है। नशा एक भयंकर बीमारी का रूप लेता जा रहा है, जो युवा पीढ़ी को लगातार अपनी गिरफ्त में ले रहा है। इसीलिए हमें अच्छे समाज की रचना के लिए नशे पर अंकुश लगाना होगा और युवाओं को नशे से दूर रहना होगा। कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज डोभ श्रीकोट व गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में दोनों कॉलेज के द्वारा नशा मुक्ति पर नाटक प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में 25 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी निदेशक डॉ. बी.एन. काला, एसीएमओ डॉ. पारुल गोयल सहित श्वेता गुसांई, मनमोहन देवली, आशीष रावत, दिनेश शाह व छात्र- छात्राएँ उपस्थित थे।


More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
सम्मान और सेवा का संगम: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा