पांच दिन से लापता युवक का शव आईटी पार्क के पीछे से मिल गया है। शव एक दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मौत का कारण प्रतिबंधित नशे का सेवन बताया जा रहा है।
आईटी पार्क पुलिस चौकी के इंचार्ज धनीराम पुरोहित को सूचना मिली कि आई टी पार्क के पिछले गेट के पास एक युवक का शव पड़ा है पुलिस ने मौके पर जाकर शव की तलाशमृ ली तो मृतक की जेब से पहचान के लिए कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया था। शिनाख्त के लिए अन्य थानों को सूचित किया गया। इस बीच पता चला कि एक युवक की डालनवाला थाने में गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कराने वालों से संपर्क किया गया। उन लोगों ने शव की शिनाख्त संजीव शर्मा (36) पुत्र भगवान शर्मा निवासी डीएवी कॉलेज करनपुर देहरादून के रूप में की। बताया कि संजीव चार जून की रात नौ बजे घर से निकला था। घर नहीं लौटने पर अगले दिन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग