उत्तराखंड में मानसून पहुंचने की आ गई डेट, इस तारीख से शुरू होगी झमाझम बारिश…..
देहरादून: पंत विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया कि इस साल मानसून सामान्य समय पर पहुंचने की उम्मीद है। प्री मानसून 31 मई तक केरल में प्रवेश कर लेगा। उत्तराखंड में इसके पहुंचने में समय लग सकता।उत्तराखंड में अगले महीने मानसून पहुंचने के आसार हैं।
मानसून के उत्तराखंड पहुंचने पर लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी। उत्तराखंड के पहाड़ों को अगले महीने से जंगल की आग और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने मंगलवार को बताया कि कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में 12 जून के आसपास प्री मानसून दस्तक देगा।
इसके बाद 22 से 25 जून के बीच उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने की संभावना है।पंत विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया कि इस साल मानसून सामान्य समय पर पहुंचने की उम्मीद है। प्री मानसून 31 मई तक केरल में प्रवेश कर लेगा। उत्तराखंड में इसके पहुंचने में 10 से 12 दिन का समय लग सकता है।
बताया कि पूर्वोतर राज्यों से होता हुए प्री मानसून लगभग 12 जून के बाद कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में प्रवेश करेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में धधक रहे जंगलों की आग बुझने में भी इससे मदद मिलेगी। 15 जून के बाद प्री मानसून के मैदानी इलाकों में पहुंचने की संभावना है।
वहीं उत्तराखंड में मानसून की दस्तक 22 जून के बाद होगी, जून अंत तक मैदानी इलाकों में मानसून दस्तक देगा। मानसून के दस्तक होने के बाद उत्तराखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं।तापमान गिरा, लेकिन बढ़ रही उमस।


More Stories
राजधानी मे बेकाबू इनोवा कार ने मचाया तांडव, कई वाहनों को टक्कर मार घर की दीवार तोड़ पोर्च मे घुसी, करीब 6 लोगो को कुचला उनमे से एक की हुई मौत !
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया