March 3, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा के द्वितीय चरण को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु कोतवाली सोनप्रयाग पर आयोजित की गयी सी.एल.जी. गोष्ठी,आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम, सरल व सुरक्षित यात्रा के दृष्टिगत लिए गए आवश्यक सुझाव।

 

आज कोतवाली सोनप्रयाग पर एसएचओ सोनप्रयाग राकेन्द्र कठैत द्वारा सोनप्रयाग क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, सीएलजी सदस्यों, व्यापार मण्डल/टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्राम चौकीदार आदि के साथ सीएलजी गोष्ठी की गयी। इस दौरान स्थानीय जनमानस की समस्याओं एवं उसके समाधान पर चर्चा की गई। प्रचलित श्री केदारनाथ यात्रा के द्वितीय चरण को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु गोष्ठी में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा अपने-अपने सुझाव दिए गए एवं विचारों का आदान प्रदान किया गया। सभी से श्री केदारनाथ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने, आने वाले श्रद्धालुओं से मृदु व्यवहार करने एवं क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों को अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करने हेतु अपील की गई। उपस्थित लोगों को साइबर अपराध से बचने तथा सोशल मीडिया, इन्टरनेट इत्यादि का सदुपयोग करने की जानकारी दी गयी।

Share