
मौत वही जिसका गम जमाना करे । यू तो पैदा होते है सभी मर जाने के लिए। ।
जी हाँ ये लाईने सटीक बैठ रही है पुलिस लाईन हरिद्वार का कोहिनूर “राजा” जिसने हरिद्वार पुलिस को करीब 20 वर्षो तक सेवाये दी जिसमे न जाने कितनी बार अपने सवार के आदेशानुसार अपनी चाल से दर्शको की वाहवाही लूटी होगी आज सभी को अलविदा कर गया, अचानक से इस तरह से राजा के चले जाने का गम हरिद्वार पुलिस की आखो मे साफ साफ झलक रहा था राजा के कोच के मुह से शब्द निकले तो बस यही निकले
*बहती हवा सा था वो…*
हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से किया “राजा” को विदा
20.5 वर्ष विभाग की शानदार सेवा देने वाले राजा की राजकीय सम्मान के साथ विदाई में सम्मिलित हुए जिले के पुलिस मुखिया

*”राजा” हमारी घोड़ा पुलिस लाइन का महत्वपूर्ण घोड़ा था। जिसके जाने का हम सभी को दु:ख है :: एसएसपी”*
वर्ष 2003 में पीटीसी मुरादाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर पुलिस विभाग का अंग बने “राजा” का 20.5 वर्ष की सेवा उपरांत लंबी बीमारी के बाद आज 24 वर्ष की आयु में देहांत हो गया।
हरिद्वार के पिछले दो महाकुंभ, दो अर्ध कुंभ एवं इस दौरान के सभी महत्वपूर्ण स्नानों में राजा द्वारा बेहतरीन सेवा दी गई। इसके अतिरिक्त जनपद देहरादून में भी अपनी सेवा दे चुके “राजा🦄” विगत कुछ समय से अस्वस्थ चल रहा था।

🦄 की मृत्यु की जानकारी मिलते ही एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह घुड़सवार लाइन बैरागी कैंप पहुंचे एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ राजा की अंतिम विदाई समारोह में सम्मिलित हुए।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग