March 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बुराश परियोजना ने युवाओं में बढ़ती आत्महत्या की प्रवर्ती को रोकने का किया सरहानीय प्रयास, युवा पीढ़ी को हालात से लड़ने के लिए किया जागरूक !

 

ऐकल परिवार होने का सबसे ज्यादा नुकसान आज का युवा उठा रहा है घर में बड़े बुजुर्ग ना होने के चलते ये नौजवान अच्छे और बुरे का सही समय पर आंकलन नहीं कर पाते जिसके चले कुछ युवा गलत रास्तो पर निकल जाते है और आपको पता ही है की गलत रास्ता जीवन का वन वें होता है जहा से वापस आना हर किसी के वश में नहीं होता ऐसे ही युवाओं को जागरूक करने का बीड़ा बुरांस परियोजना ने उठाया है जो समय समय पर युवाओं को सही और गलत रास्तो का ज्ञान करती है इसी कड़ी में आज विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस कांवली रोड व कल्याण आश्रम देहरादून क्षेत्र में मनाया गया जिसमें युवा पीढ़ी को आत्महत्या से बचने के प्रति जागरूक किया गया और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जानकारी दी गई आत्महत्या रोकने के लिए समाधानों के विषय के बारे में बताया गया कि अगर आत्महत्या के विचार आए तो किसी से बात करने में झिझके नहीं अपनी परेशानी से अपने परिजनों दोस्तों शुभचिंतको और समाजसेवी संस्थाओ से सम्पर्क करे इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इस दौरान कुछ युवाओं में आ रहे आत्महत्या के विचारों को सांझा किया गया और बातचीत करने में सहमति जताई इस जागरूकता प्रोग्राम में बुरांस परियोजना के कार्यकर्ता ममता पांडे, ब्रह्मी कौर, पूजा बलूनी सहित दर्ज़ेनो युवाओं नव भाग लिया

You may have missed

Share