राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार)देहरादून
मैदान से लेकर पहाड़ तक रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 0.8, टिहरी में 2.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि, अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री रहा। वहीं, राजधानी दून में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि, अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तराखंड में वैसे तो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बिल्कुल नहीं है, लेकिन मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान गिरने से लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है।
राज्य के मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में जहां पिछले कई दिनों से शीतलहर जारी है और कोहरे का जबरदस्त असर दिखाई दे रहा है। वहीं, मैदान से लेकर पहाड़ तक रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 0.8, टिहरी में 2.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि, अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री रहा। वहीं, राजधानी दून में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि, अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानियों ने अगले 48 घंटे बाद राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की हल्की सक्रियता की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता जम्मू कश्मीर और लद्दाख जैसे राज्यों में अधिक रहेगी। इसका थोड़ा बहुत असर उत्तराखंड में भी दिखाई देगा और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

More Stories
कप्तान की सख्ती का असर, चेकिंग में पकड़ी गई भारी मात्रा में अवैध शराब, 20 पेटी शराब के साथ 01 शराब तस्कर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा, हर माह एक सप्ताह का विशेष अभियान चलेगा, स्टाफ की कमी भी होगी दूर, जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कतई बख्शा न जाए–मुख्यमंत्री