March 12, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नैनीताल की sog और पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से मिली बड़ी सफलता, अवैध जहरीली शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्ज़े से भरी मात्र मे जहरीली शराब की बरामद

सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार)नैनीताल

*मा0 मुख्यमंत्री महोदय उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के विजन को साकार* करने हेतु * प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा* जनपद नैनीताल में *मादक पदार्थाे की तस्करी/अवैध नशा को रोकने* हेतु सभी थाना/चौकी एवं एसओजी प्रभारी को तस्करों के विरूद्व *कड़ी कार्यवाही* के निर्देश दिये गये हैं।

 

निर्देश के क्रम में * प्रकाश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में *श्री राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी एवं एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा *नकली शराब का धन्धा करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार* किया है।

 

दिनांक- 20.04.2025 को कोतवाली हल्द्वानी/ एसओजी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान रामपुर रोड बजवाल ट्रेडर्स के बगल में हल्द्वानी से *02 व्यक्तियों के कब्जे से 40 लीटर नकली शराब , 20 ली0 स्प्रिट सहित अन्य उपकरण व सामग्री के साथ एक स्कूटी भी बरामद* की है। *उक्त दोनों को गिरफ्तार* कर कोतवाली हल्द्वानी पर एफआईआर न0 118/2025 धारा 60(1)(2)/72 आबकारी अधिनियम व 271/336/338/340 बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणों को मा०न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तारी-*

(1)-सचिन जायसवाल उम्र 34 वर्ष पुत्र अजय प्रकाश निवासी- लाल फाटक बदायू रोड थाना कैन्ट जि0 बरेली

(2) सोनू कश्यप उम्र 30 वर्ष पुत्र स्व झब्बूलाल निवासी- पुराना शहर सतीपुर थाना बरादरी जिला बरेली उ0प्र0

 

*बरामदगी-*

40 लीटर स्प्रिट व कैमिकल निर्मित नकली शराब , 20 ली0 शुद्व स्प्रिट, 10 ली0 पानी, 20 अदद पव्वे भरे हुए, गुलाब मार्का नकली, 01 एल्कोमीटर, 02 पेचकश नोकदार, 02े सूजे नोकदार, उत्तराखण्ड आबकारी के फर्जी ढक्कन, स्टीकर/चिट 01 रोल, 04 चिमटी, 247 ढक्कन मैकडवल मार्का प्लास्टिक, 1746 ढक्कन बाजपुर डिस्टीलरी मार्का मय रिब्स, 02फनल कीप, 01 छलनी, 01 बन्डल प्लास्टिक सुतली, 01 नीली बाल्टी, 01 नीला ड्रम मय ढक्कन, 01 प्लास्टिक मग, 41 खाली पव्वे मैकडवल मार्का, 07 खाली पव्वे गुलाब मार्का, 02 बोतल कलर कैमिकल, 01 भगोना एल्युमीनियम, 01 चाकू एवं तस्करी में प्रयुक्त 01 वाहन स्कूटी यूपी25सीजेड-2688

*एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत किया है।*

 

*गिरफ्तारी टीम-*

1- राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी

2- व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर कोतवाली हल्द्वानी

3- उ0नि0 संजीत राठौड़ प्रभारी एसओजी

4- हे0कानि0 ललित श्रीवास्तव कोतवाली हल्द्वानी

5- कानि0 चन्दन नेगी एसओजी

6- कानि0 सीपी संतोष बिष्ट एसओजी

7- कानि0 राजेश बिष्ट एसओजी

8- कानि0 अरविन्द बिष्ट एसओजी

9- कानि0 युगल किशोर मिश्रा कोतवाली हल्द्वानी

10- कानि0 मौ0 अजहर कोतावली हल्द्वानी

 

 

You may have missed

Share