
देहरादून रेलवे स्टेशन पर प्रेमी जोडे के मिलने के बाद दो पक्षों में हुए बवाल के बाद आज भी हंगामा जारी है। पुलिस के हिंदूवादी संगठन के नेता को हिरासत में लेने के बाद तनाव बढ़ गया है। पूरा पलटन बाजार बंद करा दिया गया। वहीं व्यापारियों ने यहां घंटाघट पर हनुमान चालीसा पाठ शुरू कर दिया।रेलवे स्टेशन के बाहर हुए हंगामे और तोड़फोड़ में विकास वर्मा सहित 30 से 35 नामज़द और 150 अज्ञात के ख़िलाफ़ कोतवाली मुकदमा दर्ज कराया गया है। दरअसल, दूसरे समुदाय के प्रेमी से मिलने के लिए एक समुदाय की किशोरी के दून पहुंचने पर रेलवे स्टेशन में कल बृहस्पतिवार को बवाल हो गया था। दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इससे पूर्व एक पक्ष ने जमकर किया। पथराव में पुलिस की गाड़ी समेत आम लोगों की भी कई गाडियो मे तोड फोड कर दी थी वही आज हिन्दू वादी संगठनो ने आरोप लगाया है कि माहोल दूसरे समुदाय के लोगो ने खरब किया था और उन लोगो ने ही पत्थर बरसाये थे लेकिन पुलिस ने दूसरे पक्ष के बजाय हम लोगो के लोगो को गिरफ्तार कर लिया जब तक हमारे लोगो को रिहा नही किया जायेगा तब तक बाजार नही खुलेगा जिसके बाद पुलिस ने हिन्द नेता विकास वर्मा सहित कुछ लोगो को रिहा कर दिया पुलिस के अनुसार अभी माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियत्रण मे है

More Stories
गैस की कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने की छापेमारी,होटलों ढाबो और रेस्ट्रोरेंटो से 36 घरेलु गैस सिलेंडर किये जब्त !
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में